फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   expressed anger over the poor condition of the roads

सड़कों की बदहाल हालत पर जताया रोष

Mon, 01 Aug 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
expressed anger over the poor condition of the roads
रोहतक रोड धंसने पर रोष प्रकट करते व्यापार मंडल सदस्य। संवाद - फोटो : Jind
जींद। शहर की सड़कों की बदहाल हालत के विरोध में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की मीटिंग रविवार को रोहतक रोड पर हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर ने की। मीटिंग में शहर के रोहतक रोड एक बार फिर धंसने पर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोहतक रोड सहित शहर की अन्य सड़कें बार-बार धंस रही हैं। इसमें जिस विभाग ने लापरवाही की है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा जो भी अधिकारी इसमें दोषी है उसके वेतन और ठेकेदार की पेमेंट से रिकवरी की जाए। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा बनाई गई लगभग चार महीने पहले भी धंस चुकी थी और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी, जनस्वास्थ्य विभाग तथा नगर परिषद् को दोषी ठहराया गया था और यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। यह मामला विधानसभा में भी गूंजा था। विधानसभा की कमेटी भी बनी थी, जिसमें कई विधायक शामिल थे। उस समय विधायकों ने भी निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

अपोलो रोड, एसपी कोठी के सामने वाला रोड, रानी तालाब से भिवानी रोड फाटक की सड़क खस्ता हालत में है, जहां पैदल जाना भी मुश्किल है। इस रोड पर कई-कई फीट पानी भरा हुआ है। शहर की मुख्य कालोनियों में पांच-पांच फीट जलभराव है और शहर की कई कालोनियां पानी में जलमग्न हो चुकी है, जिसके कारण मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी है। लोगों को मकान गिरने की चिंता सता रही है। प्रशासन और जनप्रतिनिधि गहरी नींद में सोए हुए है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने धंसे हुए रोड को ठीक नहीं किया और वहां कोई बड़ा हादसा हुआ तो उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘डीसी संज्ञान लेकर सड़कों की दुर्दशा सुधारें’
महावीर कंप्यूटर ने कहा कि डीसी को दशा सुधारने के लिए आगे आना चाहिए और जो भी अधिकारी तथा ठेकेदार दोषी है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जानी चाहिए। शहर में ऐसे हालात के कारण कोई भी अपना उद्योग स्थापित नहीं करना चाहता। शहर के ऐसे हालातों से व्यापार पर भी पूरा असर पड़ रहा है। इस मौके पर राधेश्याम गुप्ता, डॉ. तनेजा, रवि गोयल, सोनू सैनी, राममेहर, रामकला, सत्यवान, विनोद गोयल, गौरव गोयल, राजू, सौरभ सहित काफी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed