फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Executive SMO misbehaved with female health worker

कार्यकारी एसएमओ ने महिला स्वास्थ्यकर्मी से किया दुर्व्यवहार

Sat, 02 Oct 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Executive SMO misbehaved with female health worker
सीएचसी अलेवा में धरने पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind
अलेवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा के कार्यकारी एसएमओ डॉ. भुवनेश पर महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ने बदतमीजी का आरोप लगाया है। इसको लेकर कर्मचारियों ने शनिवार को सीएचसी परिसर में धरना शुरू कर दिया। सूचना पाकर सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत की। कर्मचारियों ने सिविल सर्जन के सामने कुछ मांगें भी रखीं, इन पर सिविल सर्जन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

महिला स्वास्थ्य कर्मचारी शकुंतला ने बताया कि वह चांदपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत हैं। उसके पास महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर का अतिरिक्त कार्यभार है। शुक्रवार को कार्यकारी एसएमओ डॉ. भुवनेश पौने पांच बजे कोरोना टीकाकरण शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे। शकुंतला ने आरोप लगाया कि डॉ. भुवनेश ने उनके साथ बदतमीजी की। शनिवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सीएचसी के बाहर धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत की। कर्मचारियों व चिकित्सक के बीच के विवाद को उन्होंने बातचीत से समाप्त करवा दिया। इसके बाद कर्मचारियों पीने के पानी, फर्नीचर से संबंधित कुछ समस्याएं रखीं। इस पर डॉ. पूनिया ने कहा कि इन समस्याओं का भी जल्द समाधान करवा दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed