फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Excise and Taxation Department will get the gift of a five-storey building in the new year.

Jind News: आबकारी और कराधान विभाग को मिलेगी नए वर्ष में पांच मंजिला भवन की सौगात

Mon, 30 Dec 2024 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Excise and Taxation Department will get the gift of a five-storey building in the new year.
जींद। नए वर्ष में आबकारी और कराधान विभाग को नए पांच मंजिला भवन की सौगात मिलेगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने 14 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। यह भवन हुड्डा ग्राउंड में बीएसएनएल के कार्यालय के पास बनेगा। इसके लिए 2210 वर्ग गज जगह चिह्नित की जा चुकी है। भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।
विज्ञापन

इस भवन का निर्माण जल्द ही शुरू करवाया जाएगा, हालांकि 29 दिसंबर को भवन का निर्माण शुरू होना था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया। अब जनवरी में भवन की नींव रखी जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने सभी तैयारियों को पूरा किया है। फिलहाल आबकारी और कराधान विभाग अलग-अलग चल रहे हैं। आबकारी विभाग डीएआरडीए में चलाया जा रहा है, जबकि कराधान विभाग लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर चलाया जा रहा है। इस भवन के बनने से दोनों विभाग एक ही भवन में शिफ्ट होंगे। डीआरडीए में चल रहे आबकारी विभाग का भवन जर्जर हालात में होने के कारण कई बार अधिकारियों ने कार्यालय के निर्माण के लिए पत्र भी मुख्यालय को लिखे थे। इसमें सभी विभागीय अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों व आगंतुकों के बैठने की भी बेहतर व्यवस्था होगी। वेटिग एरिया का भी इसमें प्रबंध किया जाएगा। इसमें काॅन्फ्रेंस हाॅल, अधिकारियों के कक्षों के अलावा रिकाॅर्ड रूम, सेंट्रल कंप्यूटर लैब, ऑडिट पार्टी के लिए कक्ष, कोर्ट रूम, कैंटीन एवं जब्त किए जाने वाले सामान के लिए स्टोर की भी व्यवस्था होगी। इसमें प्रत्येक तल के लिए लिफ्ट लगाई गई हैं। भवन के साथ ही पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके निर्माण में लगभग एक वर्ष का समय लगेगा। इसके चलते उम्मीद है कि नववर्ष में आबकारी एवं कराधान विभाग का अपना संयुक्त कार्यालय होगा।
विज्ञापन

बाक्स
जनवरी में शुरू करवा दिया जाएगा निर्माण
भवन के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जनवरी में काम शुरू करवाया जाएगा, ताकि निर्धारित समय में भवन का निर्माण पूरा करवाया जा सके। यह भवन वातानुकुलित और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। भवन निर्माण पर लगभग 14 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजकुमार नैन, एक्सईन, पीडब्ल्यूडी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed