{"_id":"66e5ecbb72f6b5a2f50822d6","slug":"except-water-and-buttermilk-other-expenses-will-be-added-to-the-election-account-jind-news-c-199-1-jnd1001-123003-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पानी और छाछ को छोड़कर अन्य खर्च चुनाव खाते में जुड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पानी और छाछ को छोड़कर अन्य खर्च चुनाव खाते में जुड़ेगा
Sun, 15 Sep 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि चुनावी जनसभा के दौरान उम्मीदवार केवल छाछ व पानी ही लोगों के बीच वितरित कर सकते हैं। जिस पर आने वाले खर्च को उसके चुनावी खर्च में नहीं जोड़ा जाएगा, लेकिन इसके अलावा कोई अन्य चीज वितरित की जाती है तो उसे संबंधित उम्मीदवार के खर्च में जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने के उपरांत अगर कोई स्टार प्रचारक किसी उम्मीदवार या उसका एजेंट स्टार प्रचारक के साथ यात्रा करके पहुंचता है तो यात्रा का 50 प्रतिशत खर्च उम्मीदवार के चुनाव खर्च में जुड़ेगा। अगर स्टार प्रचारक के साथ दो अथवा तीन उम्मीदवार यात्रा करते हैं, तो उन उम्मीदवारों के बीच आधे खर्च को विभाजित कर दिया जाएगा। स्टार प्रचारक के यात्रा खर्च को उसी सूरत में अलग रखा जाएगा जब वह अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेगा। अगर दो दलों के बीच चुनावी समझौता है और एक दल का स्टार प्रचारक दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में जाकर प्रचार करता है, तो उसकी यात्रा का सारा खर्च संबंधित उम्मीदवार के चुनावी खर्च में जोड़ दिया जाएगा। अगर निरीक्षण के दौरान उम्मीदवार के खर्च रजिस्टर में कोई कमी पाई जाती है तो उसे उम्मीदवार के खर्च रजिस्टर व शेडो एक्सपेंडिचर रजिस्टर में दर्ज करना होगा और उम्मीदवार के हस्ताक्षर करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि खर्चे संबंधी कमियों के चलते संबंधित उम्मीदवार को 48 घंटे का नोटिस जारी किया जाएगा। उक्त उम्मीदवार नोटिस का जवाब नहीं देता है तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-171-1 के तहत मुकदमा दर्ज हो सकता है।