फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   examination of students of fourth to eighth from 13 march

Jind News: चौथी से आठवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा 13 मार्च से

Thu, 02 Mar 2023 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 02 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
examination of students of fourth to eighth from 13 march
खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पा मोर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही अब राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले चौथी से आठवीं तक नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा 13 मार्च से शुरू होंगी। इसके लिए डेटशीट भी जारी कर दी गई है। 13 मार्च से 17 मार्च तक चौथी व पांचवी कक्षा की परीक्षाए चलेंगी। इनके अलावा छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षा 24 मार्च तक चलेंगी।
जिलेभर में 520 से अधिक राजकीय स्कूलों में चौथी से आठवीं कक्षा में 50 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। 13 मार्च को चौथी व पांचवीं कक्षा की हिंदी और 14 मार्च को गणित विषय की परीक्षा होगी। इसके बाद 16 मार्च को अंग्रेजी व 17 मार्च को ईवीएस की परीक्षा होगी। वहीं 13 मार्च को छठी व सातवीं कक्षा की हिंदी, 15 मार्च को गणित, 17 मार्च को अंग्रेजी, 18 मार्च को संस्कृत, पंजाबी या उर्दू, 20 मार्च को विज्ञान, 22 मार्च को सामाजिक विज्ञान व 24 मार्च को ड्राइंग, गृह विज्ञान व संगीत विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

जबकि 14, 16, 19, 21 व 23 मार्च को छठी व सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा। वहीं 13 मार्च को आठवीं कक्षा की अंग्रेजी, 15 मार्च को विज्ञान, 17 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 18 को हिंदी, 20 मार्च को गणित, 22 मार्च को ड्राइंग, गृह विज्ञान व संगीत और 24 मार्च को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू विषय की परीक्षा होगी। जबकि 14, 16, 19 व 21 मार्च को आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के लिए विद्याथी रहें तैयार
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले चौथी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की डेटशीट जारी हो चुकी है। ऐसे में विद्यार्थियों को चाहिए कि वह परीक्षा की अच्छे से तैयारी करें और बेहतर अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करें। परीक्षा को लेकर कोई भी विद्यार्थी तनाव में न आए।
-पुष्पा मोर, खंड शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed