फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ex-serviceman's son shot dead in Julana; incident captured on CCTV camera

हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Sat, 17 Oct 2026 11:21 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (जींद)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (जींद) Published by: Naveen Updated Sat, 17 Oct 2026 11:21 AM IST
सार

थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की पहचान करने में लगी है। वारदात के पीछे क्या कारण रहे और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
Ex-serviceman's son shot dead in Julana; incident captured on CCTV camera
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कस्बे में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, करेला गांव निवासी पूर्व सैनिक जगदीश अपने परिवार के साथ जुलाना में रहता है। उसका 22 वर्षीय बेटा कृष्ण उर्फ डैनी बीती रात जुलाना के पुराने बस स्टैंड पर अपने 6 दोस्तों के साथ पार्टी से लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाश कार में सवार होकर आते हैं और कृष्ण को अपनी गाड़ी के पास बुला लेते हैं। कार में बैठे एक बदमाश ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली लगने से कृष्ण गंभीर रूप से घायल होकर दुर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल कृष्ण को उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की पहचान करने में लगी है। वारदात के पीछे क्या कारण रहे और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed