फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Everything burnt due to fire in grocery store by short circuit

शार्ट सर्किट से किराना की दुकान में आग लगने से जला सारा सामान

Tue, 27 Oct 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Everything burnt due to fire in grocery store by short circuit
गोहाना रोड पर शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग में जला किराने का सामान। - फोटो : Jind
गोहाना रोड स्थित एक किराना की दुकान में मंगलवार सुबह लगभग चार बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जल गया। घटना की जानकारी दुकान संचालक मुकेश को पड़ोस में रहने वाले मकान मालिकों ने दी।
विज्ञापन

दुकान संचालक मुकेश ने बताया कि सोमवार रात को वह अपनी दुकान को ठीक तरह से बंद करके अपने घर गया था। सुबह लगभग चार बजे दुकान के पास लगते एक मकान मालिक ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसकी सूचना उन्होंने उसको घर पर आकर दी। जब उन्होंने दुकान पर पहुंचकर शटर उठाकर देखा तो दुकान के अंदर रखा सामान जल चुका था। आग इतनी तेज थी कि शटर के खुलते ही बाहर दुकान के सामने लगे छप्पर व दुकान के बाहर से निकलने वाले बिजली के तारों में भी लग गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर रखा सारा सामान जल गया। आगजनी की घटना की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed