{"_id":"6a46aea2af94fd902c0a0829","slug":"everyones-responsibility-is-necessary-to-strengthen-the-electoral-system-principal-jind-news-c-199-1-sroh1009-156044-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी की जिम्मेदारी जरूरी : प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी की जिम्मेदारी जरूरी : प्राचार्य
विज्ञापन
02जेएनडी02:एसआईआर-2026 अभियान को लेकर राजकीय कॉलेज में समीक्षा बैठक करते हुए। स्रोत: कॉलेज
जींद। संत शिरोमणि श्री सेन भगत कॉलेज में वीरवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान को लेकर प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।
प्राचार्य ने कहा कि यह अभियान चुनावी और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य है जिसे समय पर और सही तरीके से पूरा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अभियान के उद्देश्य, इसके सामाजिक महत्व और इसमें सभी की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के सहयोग के लिए छात्र स्वयंसेवकों की ड्यूटी और कार्य क्षेत्र तय किए गए। शिक्षकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों को निर्देश दिए गए कि वे बीएलओ के साथ तालमेल बनाकर सभी कार्य निर्धारित समय में पूरा करें। इसके साथ ही सही रिपोर्टिंग, अनुशासन और आम लोगों के साथ विनम्र व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।
विज्ञापन
प्राचार्य ने सभी की जिम्मेदारियां और समय-सीमा स्पष्ट करते हुए अपील की कि हर कोई पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य करे, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान सफल हो सके।