फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Every village will be leakage free, clean drinking water will be available: Randhir Matana

हर गांव होगा लीकेज फ्री, मिलेगा स्वच्छ पेयजल : रणधीर मताना

Fri, 19 Sep 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 19 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Every village will be leakage free, clean drinking water will be available: Randhir Matana
हर गांव होगा लीकेज फ्री, मिलेगा स्वच्छ पेयजल : रणधीर मताना
जींद/नरवाना। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से प्रत्येक घर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर गांव में लीकेज फ्री अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान रणधीर मताना ने कहा कि हर गांव लीकेज फ्री होगा व हर गांव को स्वच्छ पेयजल मिलेगा।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत शुक्रवार को गांव करसिंधु में लीकेज को चिह्नित करके उससे ठीक करवाया गया जबकि बद्दोवाल, रधाना व बुआना के सरकारी स्कूलों में जल संरक्षण व स्वच्छता पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि जिले में यह अभियान कई गांव में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को गांव करसिंधु, अलीपुरा, खटकड़ व पालवां की विजिट के दौरान लीकेज चेक की गई व अस्वच्छ कनेक्शन की पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीकेज मिलने पर विभाग की टीम ने तुरंत खुदाई करके ठीक किया ताकि हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंच सके। रणधीर मताना नें बताया कि नरवाना ब्लॉक के गांव बद्दोवाल में खंड समन्वयक सुरेंद्र नरवाल द्वारा जल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को नलों पर टेप लगाने के लिए प्रेरित किया इसके बाद टीम ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर जल के महत्व व जल जीवन मिशन के बारे में बताया।

टीम ने स्कूल व गांव में पानी में क्लोरीन की मात्रा चेक की ताकि पानी में से किसी भी प्रकार के बैक्टीरिया को खत्म किया जा सके। ब्लाकॅ पिल्लूखेड़ा के गांव कालवा में सुरेंद्र दुग्गल, जुलाना के गांव बुआना में सोमलता सैनी व जींद ब्लॉक के गांव रधाना में दिनेश मलिक ने जल संरक्षण अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed