फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Every job was sold during BJP rule, recruitment was not done without money: Surjewala

भाजपा शासन में हर नौकरी बिकी, बिना पैसे की नहीं हुई भर्ती : सुरजेवाला

Mon, 19 Aug 2024 04:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 19 Aug 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Every job was sold during BJP rule, recruitment was not done without money: Surjewala
जींद। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल और वर्तमान सीएम नायब सिंह सैनी कहते हैं कि उनके शासनकाल में बिना पर्ची, बिना खर्ची के लोगों को नौकरियां मिली हैं, जोकि सफेद झूठ है। प्रदेश की जनता जानती है कि इस सरकार ने नौकरियों को करोड़ों रुपये में बेचा है। एक भी भर्ती बिना पैसे की नहीं हुई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के दफ्तर से पांच करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। यह बात राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को पुरानी अनाज मंडी में आयोजित बदलाव रैली को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रघुबीर भारद्वाज की ओर से आयोजित रैली में सुरजेवाला ने कहा कि एक अक्तूबर का दिन वोट की चोट से इस भ्रष्टाचारी सरकार से बदला लेने का दिन है। इस दिन युवा, महिलाएं, बेरोजगार, गरीब, पिछड़े, किसान, कर्मचारी बूथ पर जाएं और इस सरकार से छुटकारा पाएं। ढोल-नगाड़े बजाकर भाजपा सरकार को चलता करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जींद में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। रोहतक रोड पर अमृत योजना के तहत पाइप लाइन कागजों में ही बिछा दी। जब खुदाई की गई तो पाइप ही नहीं मिली। आजकल भाजपा ब्लॉक भ्रष्टाचारी पार्टी हो गई है। शहर में कितनी भी नई सड़क क्यों नहीं बनी हों, उनको उखाड़कर वहां पर ब्लॉक (टाइल्स) लगाए जा रहे हैं। ऐसा केवल अपनी जेब गर्म करने के लिए किया जा रहा है। रैली को विधायक रेनू बाला, सुधा भारद्वाज, रामभज लोधर, अतर सिंह सैनी, रणधीर धीरा, सतविंदर राणा, अशोक मलिक, मनोज नचार, वीरेंद्र जागलान, सुरजीत अलेवा, जगदीश मठोलीवाला, श्रीचंद जैन, कमल चौहान, रोशन दुग्गल, लाजवंती ढिल्लों, धर्मपाल प्रधान, बिमला सिवाच, रणधीर चेयरमैन, राजेंद्र अहीरका ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रदेश की जनता का जवाब देने का समय : सैलजा
सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि 10 साल के भेदभाव का जवाब देने का समय आ गया है। भाजपा सरकार ने अन्नदाता के साथ 10 साल तक भेदभाव किया है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। दलित, पिछड़ों, गरीबों, मजदूर, कमेरा वर्ग सभी के साथ भेदभाव किया है। अब उसका जवाब देने का समय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed