Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Even where Ramlila was famous, Ramlila is not happening for 30 years.

Jind News: जहां की रामलीला थी प्रसिद्ध वहां भी 30 साल से नहीं हो रही रामलीला

Mon, 23 Oct 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Even where Ramlila was famous, Ramlila is not happening for 30 years.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। समय के साथ-साथ बदल रही सोच का असर अब दिखाई देने लगा है। उचाना की रामलीला को देखने के लिए पुरानी मंडी में भीड़ उमड़ती थी। आस-पास के क्षेत्र से लोग पहुंचते थे, लेकिन बीते 30 सालों से रामलीला का मंचन यहां नहीं हो रहा है। पुरानी मंडी में एक फड़ को तो रामलीला मैदान के नाम जाना जाता है। यहां पर नवरात्र की पंचम पर होने वाला नाटक मां, बेटा प्यार, सत्यवादी राजा हरिचंद्र इतना प्रसिद्ध था कि लोग जिस दिन नाटक होता था उस दिन दोपहर 12 बजे ही रामलीला मैदान पहुंच कर अपने-अपने स्थान के लिए चारपाई लगाने लग जाते थे। जो पुराने कलाकार है वो आज भी रामलीला के दिनों को याद करके कहते है कि युवा पीढ़ी का रामलीला मंचन को लेकर मोह भंग होने से अब रामलीला नहीं हो रही है। 1993 में हुई रामलीला के बाद रामलीला उचाना में नहीं हुई। कृष्ण कला केंद्र द्वारा रामलीला का आयोजन किया जाता था।

बॉक्स

आज के बच्चों को नहीं पता कैसे होती थी रामलीला

काफी सालों तक रामलीला में राम का किरदार निभाने वाले चंद्रपाल शर्मा ने कहा कि रामलीला की तैयारी कई दिन पहले ही शुरू कर दी जाती थी। पेटी बजाने वाला बुला कर शहर की धर्मशाला में अभ्यास किया जादा था। रामलीला को लेकर इतना जुनून था कि रामलीला की झंडी बांधने से लेकर स्टेज बनाने सहित अन्य कार्य सभी मिलकर करते थे। आज के समय सिर्फ मोबाइल, टीवी तक लोग सीमित होकर रह गए है। युवा-बच्चों को पता तक नहीं है कि रामलीला का कैसे की जाती थी।
विज्ञापन


बॉक्स

कलाकारों को देते थे सम्मान

रामलीला के लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुरेश गर्ग ने कहा कि कलाकारों को लोग सम्मान देते थे। सम्मान इतना होता था कि कलाकार जब रामलीला में किरदारों की ड्रेस पहन कर आते थे तो उनके पांव तक लोग छूते थे। समय के साथ सब कुछ बदल रहा है। आधुनिकता की मार से सब कुछ प्रभावित हो रहा है। लंका दहन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed