फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   even ofter 20 days of joining the municipality office did not come to me

ज्वाइनिंग के 20 दिन बाद भी नगर पालिका दफ्तर नहीं आए एमई

Thu, 29 Aug 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
even ofter 20 days of joining the municipality office did not come to me
नगर पालिका में एमई के नहीं आने के चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नपा के पास विकास कार्यों के लिए धन तो है मगर एमई के नहीं आने से गलियों के निर्माण के टेंडर नहीं लग पा रहे हैं। बरवाला नगर पालिका के एमई जयबीर सिंह को उचाना नपा का चार्ज दिया गया है। सात अगस्त को एमई ज्वाइनिंग करने आए थे, लेकिन 20 दिन गुजरने के बाद आज तक नपा नहीं पहुंचे। नपा चेयरपर्सन राजेश कुमारी ने इसकी शिकायत शहरी स्थानीय निकास निदेशक पंचकूला को ई-मेल से की है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने कहा कि ज्वाइनिंग के 20 दिन बाद भी एक बार भी एमई जयवीर नपा के दफ्तर नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में जनहित के सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शहरी स्थानीय निकास निदेशक पंचकूला को ई-मेल से इसकी शिकायत करने के साथ-साथ इसकी प्रति डीसी जींद को भेजी गई है। एमई के नहीं होने से विकास कार्य रुके हुए हैं। अगले महीने के दूसरे सप्ताह में चुनाव आचार संहिता लागू होने की संभावना है। इसके बाद विकास कार्यों को लेकर टेंडर नहीं लग सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वार्डों में गलियों के निर्माण के साथ-साथ शहर में विकास कार्य तेजी से हों, इसके लिए टेंडर एमई के आने के बाद ही लग सकते हैं। यहां पर बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। ऐसी अनेकों समस्याएं है, जिनके टेंडर एमई के आने के बाद ही लग सकेंगे। पार्षद सुभाष, सन्नी एडवोकेट, कुलदीप, पार्षद विद्या सागर, विकास श्योकंद ने भी प्रशासन से एमई के सप्ताह में कम से कम दो दिन उचाना नपा में आने के निर्देश देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच नगर पालिका का है चार्ज
उचाना सहित पांच नगर पालिकाओं का चार्ज उनके पास है। 27 अगस्त को उचाना आना था, लेकिन नारनौंद हलके में वित्त मंत्री के कार्यक्रम होने के चलते वहां जाना पड़ा। 28 अगस्त को उनकी कोशिश रहेगी कि उचाना नपा पहुंचे।
-जयवीर सिंह, अतिरिक्त कार्यभार एमई उचाना नगर पालिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed