फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Even individuals with a 40% disability will be able to travel free of cost on Roadways buses.

Jind News: 40 प्रतिशत दिव्यांग भी रोडवेज बसों में कर सकेंगे निशुल्क सफर

Fri, 22 May 2026 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Even individuals with a 40% disability will be able to travel free of cost on Roadways buses.
22जेएनडी10-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें, जिनमें दिव्यांगों को निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी। संव
जींद। प्रदेश में अब 40 प्रतिशत दिव्यांग भी रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। राज्य परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वहीं, 100 प्रतिशत दिव्यांग के साथ उनके सहाय को पहले की तरह मुफ्त यात्रा सुविधा मिलती रहेगी।
विज्ञापन

अब तक केवल अधिक गंभीर श्रेणी के दिव्यांगों को ही रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिल रही थी लेकिन सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए 40 से 99 प्रतिशत तक दिव्यांगों को इस दायरे में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन

दिव्यांग यात्रियों को यात्रा के दौरान सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र या यूडीआईडी कार्ड दिखाना होगा। इसके आधार पर उन्हें रोडवेज बसों में किराया नहीं देना पड़ेगा। विभाग की ओर से जारी आदेश सभी रोडवेज डिपो और संबंधित अधिकारियों को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा करने वाले लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी
नई व्यवस्था का उद्देश्य दिव्यांगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें सामाजिक रूप से अधिक सशक्त बनाना है। इससे शिक्षा, रोजगार, इलाज और अन्य कार्यों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी। अधिकारियों को इन निर्देशों की जानकारी देने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह फैसला वित्त विभाग की सहमति के बाद लागू किया गया है। माना जा रहा है कि सरकार के इस निर्णय से दिव्यांग यात्रियों को आर्थिक राहत मिलेगी और उनकी आवाजाही पहले से आसान हो जाएगी। दो सप्ताह पहले सीएम ने इसकी घोषणा की थी लेकिन आफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ था। अब विभाग ने आदेश जारी कर इसे सख्ती से लागू करने के लिए कहा है।
डिपो की बसों में 15 हजार यात्री करते हैं सफर
जींद डिपो में लगभग 165 रोडवेज बस हैं जिसमें किलोमीटर स्कीम की 37 बस शामिल हैं। डिपो की बसों में हर रोज लगभग 15 हजार यात्री सफर करते हैं जिससे एक दिन में लगभग 10 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है।

वर्जन
रोडवेज साधारण बसों में 40 से 99 प्रतिशत तक दिव्यांग यात्री रोडवेज साधारण बसों में निशुल्क सफर कर सकते हैं। परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से पत्र जारी हो चुका है। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article