{"_id":"685aeb8c5638bf7aba085242","slug":"entered-the-house-and-killed-the-old-man-by-beating-him-with-sticks-jind-news-c-17-1-rtk1048-678804-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घर में घुसकर वृद्ध की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घर में घुसकर वृद्ध की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भिड़ताना में 10-15 लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार तीन लोगों पर लाठी-डंडों व तेज हथियारों से हमला एक 62 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए 10-12 के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। मामला दोनों परिवारों के लोगों के बीच आपसी रंजिश का है।
सोमवार देर रात 62 वर्षीय वृद्ध रणधीर, उसका भाई रिटायर्ड सूबेदार रणबीर और उसका बेटा शिवकुमार समेत अन्य परिवार के लोग अपने घर पर सो रहे थे। तभी पड़ोस के ही नरेश उर्फ नेशा और राजेश उर्फ भालू ने बाहर से करीब दर्जन भर बदमाशों को बुलाकर रणधीर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
इससे रणधीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिटायर्ड सूबेदार रणबीर और उसका बेटा शिवकुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उसे तुरंत नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया, जहां वह उपचाराधीन है। वहीं मंगलवार को रणधीर के शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। एसपी पीआरओ अनिल कुमार का कहना है पुलिस ने इस मामले में नरेश उर्फ नेशा और राजेश उर्फ भालू को नामजद कर 10-12 अन्य के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं क तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।