फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Entered the house and demanded extortion of 20 lakh rupees from the property dealer

Jind News: घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर से मांगी 20 लाख की रंगदारी

Mon, 24 Mar 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and demanded extortion of 20 lakh rupees from the property dealer
23जेएनडी01-सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे बदमाश। स्रोत सोशल मीडिया
जींद। शहर के श्याम नगर के एक घर में घुसकर बदमाश पुनीत उर्फ कड़वा ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर से 20 लाख रंगदारी मांगी। आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर कहा कि यदि राशि नहीं दी तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। बदमाश पुनीत उर्फ कड़वा पर हत्या, लूट, फिरौती के 17 मामले पहले से दर्ज है। पुनीत कड़वा काफी समय तक जेल में बंद रहा है, लेकिन अब वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। पुलिस ने आरोपी पुनीत कड़वा के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दालमवाला हाल आबाद श्याम नगर निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। 20 मार्च की रात को करीब 10:30 बजे उसके गांव का ही पुनीत उर्फ कड़वा उसके घर आया। उसके साथ पांच-सात युवक थे। आरोपी ने खुद को पुनीत कड़वा बताते हुए उसे पिस्तौल दिखाई और 20 लाख की रंगदारी मांगी। आरोपी ने कहा कि दो दिन में 20 लाख रुपये दे दो नहीं तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ चला गया। कड़वा के पास पिस्तौल और दूसरे युवकों के हाथ में डंडे थे। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसे और उसके परिवार को कड़वा से जान-माल का खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता विकास ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुनीत उर्फ कड़वा पर भिवानी, दादरी, रोहतक, हांसी, जींद में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, आईटी एक्ट के मारपीट के 17 मामले दर्ज है। वह काफी समय तक जेल में बंद रहा है, लेकिन अब वह जमानत पर बाहर आया हुआ था।
विज्ञापन




पुलिस ने इस मामले में आरोपी पुनीत उर्फ कड़वा को नामजद कर अन्य के खिलाफ रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--जांच अधिकारी एएसआई सरमजीत सिंह, शहर थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed