फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ensure Timely Disposal of Complaints: Satyawan

शिकायतों का समयबद्ध निपटान करें : सत्यवान

Fri, 29 May 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ensure Timely Disposal of Complaints: Satyawan
29जेएनडी08: लघु सचिवालय के सभागार में एसडीएम सत्यवान मान सीएम विंडो की शिकायतों को लेकर बैठक ले
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को एसडीएम सत्यवान मान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शीघ्र निपटान के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि सीएम विंडो और समाधान प्रकोष्ठ सरकार की प्राथमिकता वाली व्यवस्था है जहां आमजन अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर आते हैं। ऐसे में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का दायित्व है कि शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निपटान सुनिश्चित करें। उन्होंने लंबे समय से लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से देरी के कारण पूछे। निर्देश दिए कि शिकायतों पर की गई कार्रवाई की एटीआर समय पर पोर्टल पर अपलोड की जाए। री-ओपन हुई शिकायतों को भी गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए उनका संतोषजनक समाधान किया जाए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed