फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ensure education for daughters who have dropped out of school: DC

पढ़ाई छोड़ चुकीं बेटियों को दिलाएं शिक्षा : डीसी

Wed, 10 Jun 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ensure education for daughters who have dropped out of school: DC
10जेएनडी11-लघु सचिवालय में निपुण भारत मिशन की समीक्षा बैठक लेते हुए डीसी डॉ. वैशाली शर्मा। स्रो
जींद। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की। डीसी ने कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी समाज की प्रगति की नींव होती हैं। लिहाजा दोनों क्षेत्रों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान एडीसी प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने एफएलएन गतिविधियों के बारे में बताया की क्लास रेडिनेस प्रोग्राम, प्रवेश उत्सव, पीटीएम के प्रति सकारात्मकता दिखाई दी। उन्होंने निपुण के तहत बनाए मात्राओं का गुलदस्ता डीसी डाॅ. वैशाली शर्मा को भेंट किया।
विज्ञापन

डीसी डाॅ. वैशाली शर्मा ने कहा कि मिशन का उद्देश्य कक्षा एक से तीन कक्षा तक के प्रत्येक बच्चे में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का विकास सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि निर्धारित समयावधि में सभी विद्यार्थी अपनी कक्षा के अनुरूप स्तर प्राप्त कर सकें। केवल स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल उपकरण अथवा भौतिक संसाधन उपलब्ध करा देना पर्याप्त नहीं है बल्कि विद्यार्थियों के वास्तविक सीखने के परिणाम ही शिक्षा व्यवस्था की सफलता का सही मापदंड हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालय भ्रमण के दौरान बच्चों की पठन क्षमता, लेखन कौशल एवं गणना दक्षता का प्रत्यक्ष मूल्यांकन किया जाए तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

खासकर बेटियों की पहचान की जाए जो किसी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ चुकी हैं या नियमित रूप से स्कूल नहीं आ पा रही हैं। ऐसे बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान, जुलाना एसडीएम होशियार सिंह, नगराधीश मोनिका रानी, डिप्टी सीएमओ डाॅ. रमेश पांचाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed