{"_id":"65887b34ae030e0a95090c74","slug":"engines-of-bjps-double-engine-government-have-failed-sehwag-jind-news-c-199-1-sroh1006-10684-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की डबल इंजन की सरकार के इंजन हुए फेल : सहवाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की डबल इंजन की सरकार के इंजन हुए फेल : सहवाग
Mon, 25 Dec 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी14-दालमवाला गांव में ग्रामीणों से मिलते कांग्रेसी नेता प्रमोद सहवाग। विज्ञप्ति
जींद। कांग्रेस नेता प्रमोद सहवाग रविवार को गांव दालमवाला में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार और जींद की छोटी सरकार के इंजन फेल हो चुके हैं।
भाजपा विधायक की नाकामी से जींद हलका विकास में पिछड़ गया है। महंगाई और बेरोजगारी का आलम है। पिछले नौ साल से प्रदेश की जनता बीजेपी-जेजेपी सरकार की जनविरोधी व तानाशाही नीतियों से लोग दुखी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा सभी वर्गों के लिए की गई हितकारी घोषणाओं से संबंधित पंपलेट भी वार्डवासियों को दिए और उनसे कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनविरोधी गठबंधन सरकार से आज प्रदेश के सभी वर्गों का मोहभंग हो चुका है। इस अवसर पर हवा सिंह अठवाल, चंद्रभान सौदा, सत्यवान अठवाल, सुमित रेढू, संजय शर्मा, जगरूप राणा, सुशील शर्मा, अजमेर रेढू, दीपक चौहान, संदीप, मंजीत बिसला, अमर अठवाल, बिंटू, बसंत अहलावत, विकास पोड़िया मौजूद रहे।