{"_id":"699df52a885bae5ab6018fe7","slug":"encroachment-removal-drive-from-railway-station-to-taxi-stand-model-town-jind-news-c-199-1-sroh1009-149014-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रेलवे स्टेशन से टैक्सी स्टैंड मॉडल टाउन तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रेलवे स्टेशन से टैक्सी स्टैंड मॉडल टाउन तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
24जेएनडी18: अतिक्रमण हटाते हुए नगर परिषद के कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
नरवाना। शहर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद की टीम ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन से टैक्सी स्टैंड मॉडल टाउन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई डीएमसी जींद और ईओ नगर परिषद नरवाना के आदेश पर की गई।
अभियान के दौरान सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर लगे अवैध फ्लेक्स, बैनर और होर्डिंग्स हटवाए गए। कार्रवाई का नेतृत्व सफाई निरीक्षक विशाल शर्मा ने किया।
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से रेलवे स्टेशन रोड और मॉडल टाउन क्षेत्र में अवैध फ्लेक्स और होर्डिंग्स की भरमार हो गई थी। इससे न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही थी बल्कि यातायात व्यवस्था भी बाधित हो रही थी।
कई स्थानों पर दुकानदारों ने फुटपाथ तक कब्जा कर लिया था। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी व कर्मचारियों की मदद से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कई अस्थायी ढांचे भी हटाए गए। टीम ने संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा या बिना अनुमति फ्लेक्स लगाने पर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी प्रकार कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील है कि वह शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और नियमों का पालन करें। -रविंद्र कुहाड़, ईओ नगर परिषद नरवाना।