फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Encroachment in the construction of ROB, shopkeepers protested

आरओबी के निर्माण में अतिक्रमण का रोड़ा, दुकानदारों ने जताया विरोध

Tue, 16 Nov 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Encroachment in the construction of ROB, shopkeepers protested
विरोध जताते दुकानदार। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
जींद। हांसी रोड पर बन रहे आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। लेकिन यहां कुछ दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण इसके निर्माण में रोड़ा बना हुआ है। इसके चलते सर्विस लेन का काम बीच में रुक गया और पीछे के दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में सोमवार को दुकानदारों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

हांसी रोड ट्रैक्टर मार्केट के प्रधान राज कुमार जिंदल ने बताया कि यहां करीब 500 दुकानदार हैं। पुल का काम पूरा होने से मार्केट में काम बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन कुछ दुकानदारों ने शहर की तरफ से आते ही अतिक्रमण किया हुआ है। इसके चलते रास्ता काफी तंग हो गया है। अतिक्रमण के चलते सर्विस लेन का काम भी शुरू नहीं हो पा रहा है। यहां नाला बनाने की जगह भी नहीं बची है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि पुल शुरू होने के साथ दोनों तरफ के रास्ते भी खुलवाए। यह मार्केट किसानों से जुड़े ट्रैक्टर व अन्य साधनों से जुड़ी हुई है। तंग रास्ते के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत उन्हें ही होती है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सुनील वशिष्ठ ने बताया कि लंबे समय से निर्माणाधीन आरओबी का काम अंतिम चरण में है। आरओबी पिलर पर बना है और यहां पुल के नीचे काफी जगह है। इसके बावजूद दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इससे शहर के प्रमुख श्मशान घाट का रास्ता बाधित हो रहा है। इस अवसर पर हांसी रोड मार्केट के सतीश गोयल, संदीप सेठी, सुनील गर्ग, राजेश सैनी, अंकुर गर्ग, अमनदीप, नवीन गर्ग, रामनिवास, जगदीश मिस्त्री, बल्लू पेंटर, दलबीर मिस्त्री, जयभगवान, अशोक, कृष्ण, संदीप, रामनिवास, ईश्वर, सतबीर, प्रकाश, दीपक, पालाराम, अमित, मनोज सैनी व भारत भूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसीलदार को लिखा है पत्र
नेशनल हाईवे के एसडीओ आरके चावला ने बताया कि यहां अतिक्रमण को लेकर तहसीलदार को पत्र लिखा गया है। तहसीलदार ही पैमाइश कर अतिक्रमण की स्थिति साफ करेंगे। दाएं ओर पांच दुकानदारों ने बाईं ओर करीब दस दुकानदारों ने दो-दो मीटर अतिक्रमण किया है। इससे सर्विस लेन नहीं बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed