फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Encounter between police and miscreants near Garhi village of Narwana in Jind

Jind: नरवाना के गढ़ी गांव के पास पुलिस व बदमाशाें में मुठभेड़, एक को लगी गोली, दूसरा कोहरे का फायदा उठाकर फरार

Wed, 27 Dec 2023 05:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 27 Dec 2023 05:04 PM IST
सार

जींद में दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पहले ही एक बदमाश के कुल्हे में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा जबकि दूसरा बदमाश कोहरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। 

विज्ञापन

विस्तार

जींद के गोहाना से फरार दोहरी हत्या के आरोपी व पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश का पीछा करते हुए एसटीएफ की टीम गढ़ी गांव के पास पहुंची। यहां बाइक पर आए दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गया। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई तथा दूसरा बदमाश कोहरे का लाभ उठाकर फरार हो गई। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक पिस्तौल व कारतूस बरामद किया। उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


दोपहर को पौने एक बजे अचानक लोगों को गढ़ी गांव के बस स्टैंड पर गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। लोगों को कुछ समय आता, उससे पहले ही एक बदमाश के कुल्हे में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा जबकि दूसरा बदमाश कोहरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। एसटीएफ रोहतक रेंज के इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल ने बताया कि सोनीपत जिले के गांव लाट निवासी संजय पर दोहरी हत्या का मामला दर्ज है।
विज्ञापन


इसके अलावा उस पर कुछ अन्य मामले भी गोहाना सदर थाना में दर्ज हैं। इसके बाद से ही संजय फरार चल रहा है। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ है। बुधवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि नरवाना के गढ़ी गांव में संजय को देखा गया है। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम गढ़ी गांव पहुंच गई। यहां बस स्टैंड के पास पुलिस को संजय तथा एक अन्य युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। जब उनको रुकने का इशारा किया तो संजय ने पुलिस पार्टी की तरफ गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने जवाब में गोलियां चलाई तो एक गोली संजय के कुल्हें में लग गई और वह वहीं गिर गया। उसका दूसरा साथी कोहरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। संजय को तुरंत नागरिक अस्पताल नरवाना में लगाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार रोहतक जिले के गांव चुलियाना निवासी नवीन उर्फ गोली कोहरे का फायदा उठाकर फरार हाे गया। दोनों बिना नंबर की बाइक पर आए थे। संजय के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल तथा एक कारतूस बरामद किया है। जींद पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed