{"_id":"6a4101630a863afd2a0bd688","slug":"encounter-between-police-and-cattle-thieving-gang-in-jind-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पुलिस और पशु चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, आरोपियों के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पुलिस और पशु चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, आरोपियों के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार
Sun, 28 Jun 2026 04:43 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sun, 28 Jun 2026 04:43 PM IST
सार
पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पशु चोरों के खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी, पुलिस से मुठभेड़ समेत 30-35 एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन
जींद में मुठभेड़ के बाद घायल हुए आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
जींद जिले में ग्रामीणों के लिए सिर दर्द बन चुके पशु चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि एक पशु चोर भागते हुए गिर कर घायल हो गया।
पशु चोरों ने पीछा कर रही पुलिस पर की फायरिंग
डीएसपी संजय कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता बताया कि शनिवार रात 11 बजे डिटेक्टिव स्टाफ की टीम गांव बिशनपुरा में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि कुछ लोग गाड़ी में पशुओं को भरकर चोरी कर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर डिटेक्टिव स्टाफ ने पशु चोरों की गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया, तभी पशु चोरों ने पुलिस को अपने पीछे आता देख उनपर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में लगी गोली
डिटेक्टिव स्टाफ ने भी इसके जवाब में पशु चोरों पर फायर किए। इसमें गांव अकबरपुर सुनहेटी, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी फुरकन उर्फ मिर्ची तथा गांव बढ़ेड, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी कामिल को पैर में गोली लगी, वहीं तीसरा आरोपी कैराना जिला शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी सोहेल भागते हुए गिर गया और उसके पैर में फैक्चर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पशु चोरों के खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी, पुलिस से मुठभेड़ समेत 30-35 एफआईआर दर्ज है।