फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employment fair will be held on 2nd in employment complex office

Jind News: रोजगार परिसर कार्यालय में 2 को लगेगा रोजगार मेला

Wed, 31 Jan 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 31 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Employment fair will be held on 2nd in employment complex office
जींद। जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अंजू नरवाल ने बताया कि 2 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 10 बजे रोजगार मेला लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले में बैंकिंग सेक्टर की रिक्तियों के विरुद्ध सेल्स ऑफिसर के पद पर चयन किया जाना है। प्रार्थियों की न्यूनतम योग्यता स्नातक है। आयु 26 वर्ष से ज्यादा न हो। पद पर चयन के बाद वेतन 18 से 25 हजार रुपये देय रहेगा। उन्होंने लोगों से रोजगार मेले में अधिक से अधिक आने का आग्रह किया। प्रार्थियों का प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार के बारे में भी मार्गदर्शन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रार्थियों को जिला रोजगार अधिकारी व्यावसायिक मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे। नियुक्ति की संपूर्ण प्रक्रिया निशुल्क रहेगी। सभी प्रार्थी अपने साथ रोजगार पंजीकरण कार्ड व अन्य योग्यता संबंधित कागजात लाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed