{"_id":"65aab68c8907ef8f52078a38","slug":"employment-fair-on-23rd-at-employment-office-jind-news-c-199-1-jnd1001-11910-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रोजगार मेला 23 को रोजगार कार्यालय में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रोजगार मेला 23 को रोजगार कार्यालय में
Fri, 19 Jan 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
जींद। जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अंजू नरवाल ने बताया कि 23 जनवरी को सुबह 10 बजे रोजगार मेला, प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय में होगा। मेले में एसआईएस प्राइवेट लिमिटेड प्रार्थियों को सिक्योरिटी सुपरवाइजर एवं सिक्योरिटी गार्ड के पद पर नियुक्त किया जाएगा। प्रार्थियों की योग्यता कम से कम दसवीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। आयु सीमा 21 से 37 वर्ष और ऊंचाई 5 फुट 6 इंच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पात्र प्रार्थी का न्यूनतम वेतन 15 से 17 हजार देय होगा। नियुक्त की संपूर्ण प्रक्रिया निशुल्क रहेगी। सभी प्रार्थी अपने साथ रोजगार पंजीकरण कार्ड एवं अन्य योग्यता संबंधित कागजात लाना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन