फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees trying to avoid election duty

Jind News: चुनाव ड्यूटी से बचने की जुगत में जुटे कर्मचारी

Sat, 27 Apr 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 27 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Employees trying to avoid election duty
26जेएनडी13 : नागरिक अस्पताल में मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र के लिए पंजीकरण करवाते लोग। संवाद
जींद। चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए अधिकारी और कर्मचारी काफी प्रयास करते हैं। चुनाव ड्यूटी से केवल अधिकारी एवं कर्मचारियों को मेडिकल अनफिट प्रमाणपत्र ही बचा सकता है, इसलिए काफी लोग इसके लिए नागरिक अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। सिफारिश के बावजूद चिकित्सक किसी भी कर्मचारी एवं अधिकारी का झूठा अनफिट प्रमाणपत्र नहीं बना सकते, क्योंकि चिकित्सक को अनफिट करते समय पूरी जानकारी देनी होगी, इसलिए चिकित्सक भी इस मामले में पूरी सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन


चुनाव ड्यूटी में दो दिन का समय लगता है। चुनाव के पहले दिन जिस बूथ पर ड्यूटी होती है, उस पर जाना पड़ता है तथा रात को वहीं सोना होता है। ऐसे में अगले दिन मतदान करवाकर ईवीएम जमा करवाने के बाद रात को घर पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी के दौरान कई बार लड़ाई-झगड़े होने का डर रहता है। ऐसे में काफी कर्मचारी व अधिकारी चुनाव ड्यूटी से बचना चाहते हैं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन चार-पांच कर्मचारी एवं अधिकारी मेडिकल फिटनेस के लिए पहुंचते हैं। वह कोशिश करते हैं कि किसी तरह उनका अनफिट प्रमाणपत्र बन जाए। नागरिक अस्पताल में दो दिन में दस लोग मेडिकल जांच के लिए आ चुके हैं। इनमें से अभी तक केवल एक ही व्यक्ति मेडिकल अनफिट मिला है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी के सख्त आदेश

चुनाव ड्यूटी के बचने के लिए दो दिन में दस लोग मेडिकल करवाने के लिए नागरिक अस्पताल आ चुके हैं। इनमें से अभी तक पैरालाइसिस, डायबिटिज तथा अन्य समस्याएं से जूझ रहे कर्मचारी को ही अनफिट होने का प्रमाणपत्र दिया गया है। अनफिट होने पर व्यक्ति की बीमारी से संबंधित पूरी डिटेल के साथ चुनाव कार्यालय को अवगत करवाना पड़ता है। जिला निर्वाचन अधिकारी के भी इस मामले को लेकर सख्त आदेश हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी को यदि यह लगा कि यह प्रमाणपत्र सिफारिश से बनवाया गया है तो वह इसकी दोबारा फिटनेस भी मांग सकते हैं, इसलिए नागरिक अस्पताल का जो मेडिकल बोर्ड है, उसके सभी चिकित्सक इस मामले में कोई भी सिफारिश नहीं मान रहे हैं। इसी कारण काफी लोग लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन से चुनाव ड्यूटी लगने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के मेडिकल जांच का कार्य शुरू हुआ है। दो दिन में दस लोग मेडिकल के लिए आ चुके हैं। अभी तक एक व्यक्ति ही ऐसा मिला है, जो चुनाव ड्यूटी करने में सक्षम नहीं है। इसकी पूरी डिटेल चुनाव कार्यालय को भेजी गई है। सभी चिकित्सक को इस मामले में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। -डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल।

26जेएनडी13 : नागरिक अस्पताल में मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र के लिए पंजीकरण करवाते लोग। संवाद

26जेएनडी13 : नागरिक अस्पताल में मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र के लिए पंजीकरण करवाते लोग। संवाद

26जेएनडी13 : नागरिक अस्पताल में मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र के लिए पंजीकरण करवाते लोग। संवाद

26जेएनडी13 : नागरिक अस्पताल में मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र के लिए पंजीकरण करवाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed