फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees submitted a memorandum to the Agriculture Minister for not receiving their salaries

Jind News: वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Mon, 10 Mar 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 10 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Employees submitted a memorandum to the Agriculture Minister for not receiving their salaries
09जेएनडी25-वेतन नहीं मिलने पर ज्ञापन देते हुए कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
जींद। आत्मा स्कीम के तहत कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों को पिछले सात माह से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपा। एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी युवा इम्प्लाॅय सोसाइटी प्रधान सुनीता, उपप्रधान अरुण कुमार, मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक कैशियर सतबीर सिंह ने कहा कि कर्मचारी कृषि विभाग में प्राकृतिक खेती, प्रधानमंत्री मिट्टी हेल्थ कार्ड, फसल अवशेष प्रबंधन, जल शक्ति अभियान, क्रॉप कटिंग प्रयोग, प्रमोशन ऑफ कॉटन कल्टीवेशन, मेरा पानी-मेरी विरासत, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का जिम्मा है। ऐसे में वह किसानों तक महत्वपूर्ण स्कीम का लाभ पहुंचाने में योगदान देते हैं। कर्मचारियों को पिछले सात माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें घर चलाने में मुश्किल हो रही है। ऐसे में कर्मचारियों के हित के लिए समय पर वेतन दिया जाए और राज्य सरकार स्थाई वेतन नीति बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed