{"_id":"69766c81b7ce7aa8a101d4c6","slug":"employees-raised-the-demand-for-restoration-of-old-pension-jind-news-c-199-1-jnd1010-147523-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पुरानी पेंशन बहाली की कर्मचारियों ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पुरानी पेंशन बहाली की कर्मचारियों ने उठाई मांग
Mon, 26 Jan 2026 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
25जेएनडी02: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। स्रोत
- फोटो : katra news
जींद। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के बैनर तले पेंशन बहाली संघर्ष समिति की जींद इकाई ने रविवार को सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर भी मौजूद रहे।
संघर्ष समिति के जिला प्रधान जोगेंद्र लोहान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने कर्मचारियों के वेतन का हिस्सा शेयर बाजार के भरोसे छोड़कर आर्थिक सुरक्षा को जोखिम में डाल दिया है। सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली नाम मात्र की पेंशन से परिवार का गुजारा संभव नहीं है। राज्य महिला प्रभारी राजबाला कौशिक व अनुराधा गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा लाया गया नया विकल्प कर्मचारियों के भविष्य के लिए और भी खतरनाक है। कर्मचारियों का मानना है कि केवल पुरानी पेंशन ही देश की अर्थव्यवस्था और कर्मचारियों के हित में है।
सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे संसद सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे। इस अवसर पर जिला महासचिव देवीलाल सहारण, नीति सुखीजा, मनीषा कौशिक, जोगेंद्र नेहरा सहित उचाना, सफीदों, अलेवा और जुलाना ब्लॉक के प्रधान और कर्मचारी मौजूद रहे।