{"_id":"67f56e5ee31b8a4a020b2584","slug":"employees-are-being-harassed-rakesh-ikkas-jind-news-c-199-1-jnd1002-132780-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों को किया जा रहा प्रताड़ित : राकेश ईक्कस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों को किया जा रहा प्रताड़ित : राकेश ईक्कस
Wed, 09 Apr 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी04-धरने पर बैठे कर्मचारी। स्रोत स्वयं
- फोटो : बेटी व खुद को तीखी धूप से बचाव कर स्कूटी से निकलती महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन की जींद यूनिट स्तर पर गेट मीटिंग हांसी रोड स्थित खंड स्तरीय कार्यालय पर की गई। इसकी अध्यक्षता राकेश ईक्कस और संचालन संदीप गिल ने किया। राकेश ईक्कस ने कहा कि अधीक्षक अभियंता के खिलाफ अब रोजाना दो घंटे के बजाए पूरा दिन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सर्कल कमेटी के साथ जो नकारात्मक रवैया अधिकारी ने अपनाया है, उससे संगठन की गरिमा को ठेस पहुंची है। अधीक्षक अभियंता कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की बजाए, उन्हें प्रताड़ित करने पर जोर दे रहे हैं। अधीक्षक अभियंता सरकार की ओर से बनाई गई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का सही ढंग से पाल नहीं कर रहे। अगर कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
इस मौके पर विक्रम लुदाना, नरेंद्र, परनीत, राजबीर खटकड़, राजकुमार, जयबीर लाठर, बलजीत, पाला राम जेई, अमित शर्मा, मनजीत नेहरा, अशोक ढांडा, सोनू, धर्मराज, दीपक जगलान, जोगिंदर, रामनिवास, सत्यप्रकाश जेई, फकीर चंद जेई आदि माैजूद रहे।