फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees are angry due to online transfer policy: Suresh Rathi

ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के चलते कर्मचारियों में रोष : सुरेश राठी

Tue, 15 Jul 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Employees are angry due to online transfer policy: Suresh Rathi
15जेएनडी15-बैठक में भाग लेते हुए ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के सदस्य। स्रोत स्वयं
जींद। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) यूनिट प्रधान राकेश की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन यूनिट सचिव संदीप गिल ने किया। मुख्य वक्ता राज्य प्रधान सुरेश राठी ने कहा कि निगम प्रबंधन जबरदस्ती ऑनलाइन ट्रांसफर पाॅलिसी लागू कर रही है जिसको अभी लागू करने से तमाम कर्मचारियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में दिक्कत पैदा होगी और फोरमैन को भी ऑनलाइन ट्रांसफर पालिसी में लाने जा रहे हैं। इससे लाइन का ज्ञान नहीं होने के कारण हादसे ज्यादा होंगे। इसलिए निगम मैनेजमेंट से बार-बार बात करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन मैनेजमेंट और फोरमैन को अंधेरे में धकेलने की ओर लेकर जा रही है।
विज्ञापन

इसलिए राज्य कमेटी में विशेष बैठक करके 29 जुलाई को पूरे प्रदेश में सब यूनिट स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है और पॉलिसी की प्रतियां जलाई जाएंगी। पांच अगस्त को यूनिट स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर सर्किल सचिव धर्मवीर, राज्य नेता अनूप, मनदीप नेहरा, बलवान, राजबीर खटकड़, परमीत, राजेंद्र, प्रमोद, बलजीत, जयबीर, राजेश, राजकुमार, सोनू, धर्मराज, राजीव, सुखबीर और मनजीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed