{"_id":"6ae786ad1bebf0efc302b3fe","slug":"emphasis-was-laid-on-women-empowerment-children-enthralled-the-audience-with-patriotic-presentations-jind-news-c-199-1-sroh1009-163074-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर, बच्चों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर, बच्चों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से बांधा समा
विज्ञापन
01जेएनडी02: हरियाणा दिवस और अहोई अष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में हुई प्रतियोगिताओं में विजेताओं
जींद। जेसीआई एल्यूमिनी क्लब की ओर से हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या और अहोई अष्टमी के उपलक्ष्य में निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा की संस्कृति, इतिहास, धार्मिक विरासत और महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। महिलाओं ने मंच संचालन सहित आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं।
क्लब अध्यक्ष प्रमोद गर्ग और सचिव मुकेश सिंगला ने बताया कि कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बच्चों से हरियाणा के गठन, पहले मुख्यमंत्री, क्षेत्रफल, वीर योद्धाओं और कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक महत्ता से जुड़े सवाल पूछे गए।
जयंती देवी मंदिर और पिंडारा तीर्थ के धार्मिक महत्व पर भी सवाल किए गए। हरियाणा दिवस की प्रश्नोत्तरी में कृतज्ञ, लक्ष्य और सृष्टि विजेता रहे। अहोई अष्टमी के उपलक्ष्य में महिलाओं ने त्योहार के महत्व और माताओं द्वारा संतान की सुख-समृद्धि व लंबी आयु की कामना के लिए रखे जाने वाले व्रत के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
अहोई अष्टमी की प्रश्नोत्तरी में चंचल गर्ग, अशोक जिंदल और सचिन बढ़ाला के परिवार विजेता रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन गर्ग, बीबीसी ग्रुप के डायरेक्टर राजेंद्र बिढान और सेवा भारती जींद के पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्र दत्त शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
इस अवसर पर क्लब मीडिया प्रभारी अशोक खरब, आयुष बंसल, अजय गर्ग, चंद्रभान बंसल, रजनीश गर्ग, कृष्ण मित्तल, संजय जिंदल, तिलक राज सिंगला, प्रदीप शर्मा, राहुल सिंगला, संजय गोयल और सचिन बढ़ाला मौजूद रहे।