फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eligible to avail PM Surya Ghar Free Electricity Scheme

Jind News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं पात्र

Thu, 12 Jun 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Eligible to avail PM Surya Ghar Free Electricity Scheme
जींद। केंद्र सरकार की ओर से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। अंत्योदय परिवार जिनकी सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है और सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट तक है, वह दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 60 हजार रुपये और हरियाणा सरकार की ओर से 50 हजार रुपये अनुदान यानि कुल 1.10 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जिन परिवारों की सालाना आय 3 लाख रुपये तक है व जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट तक है वह परिवार 2 किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 60 हजार रुपये व हरियाणा सरकार की ओर से 20 हजार रुपये का अनुदान कुल 80 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद 3 किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 78 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया केंद्र सरकार का अनुदान सभी आय वर्गों के लोगों को दिया जाएगा। केंद्र का अनुदान लेने के लिए आय से संबंधित कोई शर्त नहीं है।
इस योजना का लाभ लेने से बिजली बिल जीरो हो जाएगा और जो अतिरिक्त बिजली बचेगी, उस बिजली को भी सरकार खरीदेगी, जिससे उनकी अतिरिक्त आय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed