{"_id":"69f8ed68a76dae7ccc0f8f69","slug":"electricity-workers-take-to-the-streets-demanding-the-cancellation-of-transfers-jind-news-c-199-1-jnd1010-152829-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तबादले रद्द करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे बिजलीकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तबादले रद्द करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे बिजलीकर्मी
विज्ञापन
04जेएनडी33: उपमंडल कार्यालय में नारेबाजी करते हुए बिजली कर्मी। स्रोत कर्मचारी
जींद। बिजली निगम कार्यालय में 28 दिनों से एसडीओ समेत तीन कर्मचारियों के तबादलों को रद्द करवाने की मांग को लेकर धरना दे रहे बिजली निगम कर्मचारियों ने शहर भर में प्रदर्शन किया। बाजारों से प्रदर्शन करते हुए उपमंडल कार्यालय पहुंचे और सरकार व निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
एसडीएम रमित यादव के नाम अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि शांति पूर्वक तरीके से धरना-प्रदर्शन जारी है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी बनाई गई उसका जो फैसला होगा वो करेंगे। एएचपीसी वर्कर यूनियन राज्य प्रधान संजीव ढांडा, एचएसईबी उप प्रधान कृष्ण नैन ने कहा कि उचाना के अंदर बिजली कर्मचारियों ने ज्वाइंट एक्शन कमेटी बनाकर 28 दिनों से धरना दिया जा रहा है।
जनता की सेवा करने वाले कर्मचारियों का तबादला राजनीति दबाव के चलते करवाया गया। हमारी एक ही मांग है जिस अधिकारी, कर्मचारी का तबादला हुआ है उसे रद्द किया जाए। मौके पर अनुबंधित कर्मचारी यूनियन से योगेश शर्मा, मोती मोर, राकेश शर्मा, कर्मपाल, परमिंद्र पांचाल, कृष्ण प्रधान, वीरेंद्र गोयत आदि मौजूद रहे।