{"_id":"670d5793c3864b52650dcec5","slug":"electricity-workers-protest-for-arrest-of-accused-jind-news-c-199-1-jnd1001-124358-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिजली कर्मियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिजली कर्मियों का धरना
Mon, 14 Oct 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
14जेएनडी29: धरना देकर नारेबाजी करते हुए बिजली कर्मी। संवाद
सफीदों। सिंघाना गांव में बिजली चोरी पकड़ने गए कर्मचारियों को बंधक बनाकर पिटाई करने वाले ग्रामीणों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्मचारियों ने धरना दिया। बिजली निगम सफीदों के प्रांगण में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ज्वाइंट एक्शन वर्कर यूनियन की ओर से दिए गए धरने की अध्यक्षता अनिल इंदल और संचालन पवन कुमार ने किया।
अनिल इंदल ने कहा कि ग्रामीणों ने सरकारी काम में बाधा डालकर राजद्रोह का काम किया है। अगर उन्हें तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया तो यूनियन सख्त फैसला लेगी। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक कर्मचारियों के ऊपर हमला करने वाले ग्रामीणों को नहीं गिरफ्तार किया जाता है धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर जितेंद्र भारद्वाज, पंकज भाटिया, सीता राम पांचाल, अनिल पूनिया, सुरेश खर्ब, राकेश चंद्र, मणि राम, प्रदीप, राम अवतार, सुभाष, महेंद्र शर्मा, विक्रम सिंह, सुनील कुमार, संदीप गांगोली, संदीप आर्य, सुभाष रोहिला, श्रीपाल, अमित कुमार मौजूद थे।