फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity theft worth Rs 14.40 lakh caught

Jind News: 14.40 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी

Thu, 15 Jun 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 15 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft worth Rs 14.40 lakh caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अलेवा। बिजली निगम नगूरां ने बिजली चोरों पर शिकंजा कसते हुए बुधवार को दालमवाला गांव स्थित शिवम लेयर फार्म पर दस्तक देकर करीब 14.40 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी।

बिजली निगम नगूरां के कार्यकारी एसडीओ विकास मलिक ने बताया कि गर्मी के सीजन को देखते हुए ग्रामीण आंचल में ज्यादा चोरी की जा रही है। जिससे निगम को लाइन लोसिस के रूप में काफी घाटा उठाना पड़ रहा है। बुधवार को बिजली निगम की टीम ने दालमवाला गांव स्थित शिवम लेयर फार्म पर दस्तक देकर करीब 14.40 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी है। उन्होंने कहा कि बिजली निगम भविष्य में भी इस प्रकार के बिजली चोरी पकड़ो अभियान चलाएगी। बिजली चोरों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। निगम एसडीओ विकास मलिक ने कहा कि चाहे तो लोग अपने घरों पर बिजली के मीटर लगवा लें या फिर बिजली के भारी भरकम जुर्माने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को बिजली के मीटर आदि लेने में किसी प्रकार की परेशानी है तो उससे संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। इस अवसर पर टीम में स्टोर एसडीओ जींद सचिन सहारण, जेई निशांत के अलावा टीम के अनेक सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed