फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity theft cases have crossed 22 percent in the district; Rs 5.24 crore has been recovered so far.

Jind News: जिले में 22 प्रतिशत से ऊपर पहुंचे बिजली चोरी के मामले, अब तक 5.24 करोड़ वसूले

Thu, 05 Feb 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity theft cases have crossed 22 percent in the district; Rs 5.24 crore has been recovered so far.
जींद। जिले में बिजली लाइन लॉस लगातार बढ़ रहा है। यह आंकड़ा 22 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। इसको लेकर निगम भी गंभीर हो गया है। निगम ने अब तक बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं से करीब 5.24 करोड़ रुपये जुर्माना वसूल लिया है।
विज्ञापन

बिजली निगम ने पिछले साल की अपेक्षा इस बार 20 प्रतिशत से ज्यादा चोरी के मामले पकड़े हैं। वहीं जुर्माना भी 50 प्रतिशत से ज्यादा वसूला है। पिछले छह माह में वसूला गए जुर्माने से करीब ढाई करोड़ रुपये ज्यादा है। पिछले साल दस माह में चोरी का जुर्माना दो करोड़ 40 लाख रुपये था।
विज्ञापन

बिजली चोरी के अधिकतर मामलों में खंभों से डायरेक्ट तार लगाकर व बाहर से आ रही मीटर के तार में कट लगाकर चोरी पकड़ी गई है। इसको लेकर निगम ने 20 टीमों का गठन किया है। इन टीमों को अधिकतर तौर पर मेन लाइन से मीटर में आ रहे तार पर कट लगा चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल 4987 कनेक्शनों की जांच के बाद 2367 में चोरी के मामले सामने आए थे। क्षेत्र में बिजली बिल समय पर नहीं भरने वालों पर भी नकेल कस दी है। है। जैसे ही बिजली का बिल दस हजार रुपये से अधिक होता है तो उसका कनेक्शन काटने की तैयारी शुरू कर दी जाती है। बिल भरने पर कार्रवाई रोक दी जाती है। कनेक्शन काटने से पहले निगम के कर्मचारी उपभोक्ता को दो बार बिल भरने के लिए नोटिस देते हैं।


वर्जन
निगम ने 5230 कनेक्शनों की जांच करते हुए 2621 मामलों में बिजली चोरी पकड़ी है। टीमों ने चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ताओं से 5.24 करोड़ रुपये जुर्माना भी वसूला है। -एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article