फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity employees surrounded the engineer's office.

Jind News: बिजली कर्मचारियों ने किया अभियंता कार्यालय का घेराव

Tue, 17 Feb 2026 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Feb 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Electricity employees surrounded the engineer's office.
17जेएनडी16-कार्यकारी अ​भियंता कार्यालय के बाहर रोष प्रकट करते बिजली कर्मी। स्रोत कर्मचारी
जींद। एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले कार्यकारी अभियंता के खिलाफ चल रहा धरना मंगलवार को भी जारी रहा। अध्यक्षता यूनिट प्रधान हरिओम ने की। मंच संचालन सचिव धर्मवीर बैरागी ने किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता के कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकारी अभियंता विकास मलिक द्वारा कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कर्मचारियों पर गलत तरीके से दबाव डालते हैं और उपभोक्ता की चोरी छुड़वाने, पोल शिफ्ट करवाने और टेंपर मीटर छोड़ने के लिए दबाव बनाया जाता है। गलत कार्य न करने पर कर्मचारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

पूर्व उपमहासचिव राजेश शर्मा और उप राज्य प्रधान राजा शामदो ने कहा कि जब तक कार्यकारी अभियंता अपने शब्द वापस नहीं लेते तब तक धरना चलता रहेगा। इस पर सभी कर्मचारियों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। इस अवसर पर पूर्व सर्कल सचिव राजेश आसान, यूनिट वरिष्ठ उपप्रधान सुनील झांझ, उपप्रधान सुनील मुंडे, सर्कल डिवीजन प्रधान सुरेंद्र कौशिक, वजीर, सचिव विशाल, संदीप दलाल, धर्मवीर, अजमेर, सचिव राजीव रोहिला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed