Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Electricity employees protested against privatization of the corporation and formation of Haryana Agro Discom.
{"_id":"6a319d9125a0077c820c650f","slug":"electricity-employees-protested-against-privatization-of-the-corporation-and-formation-of-haryana-agro-discom-jind-news-c-199-1-sroh1006-155195-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिजली कर्मचारियों ने निगम में निजीकरण और हरियाणा एग्रो डिस्कॉम बनाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिजली कर्मचारियों ने निगम में निजीकरण और हरियाणा एग्रो डिस्कॉम बनाने का किया विरोध
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी11-सब डिवीजन नगूरां में बैठक के दौरान नारेबाजी करते कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
Link Copied
जींद। बिजली निगम में निजीकरण और हरियाणा एग्रो डिस्कॉम बनाने के विरोध में मंगलवार को ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर सब डिविजन नगूरां में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सब डिविजन प्रधान राजकुमार ने की और संचालन सोहनलाल ने किया। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए गए।
विज्ञापन
प्रधान राजकुमार ने कहा कि सरकार निगम में नीजीकरण, एग्रो डिस्कॉम बनाने के अलावा स्मार्ट लगाने जैसी कार्रवाई कर जनता और निगम कर्मचारियों में टकराव करवाना चाहती है। प्रदेश सरकार निगम को निजी हाथों में सौंपकर रोजगार खत्म करना चाहती है। प्रदेश सरकार हरियाणा एग्रो डिस्कॉम स्थापित कर किसानों को खत्म करने पर तुली हुई है।
विज्ञापन
हरियाणा एग्रो डिस्काम स्थापित होने से किसानों को अपने कामों के लिए दूर -दूर तक भटकाना पड़ेगा। जिससे किसानों को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान होना पड़ेगा। प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगने से निगम में कर्मचारियों की भर्ती नहींं होगी और बेरोजगारी बढे़गी। इस अवसर पर दयानंद दलाल, अमरजीत, सुनील, प्रवीण, सतीश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।