Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
electricity corporation caught 44 electricity thievs in julana, fined Rs 7 lakh
{"_id":"5e580ab88ebc3ef4097346e3","slug":"electricity-corporation-caught-44-electricity-thievs-in-julana-fined-rs-7-lakh-jind-news-rtk544454885","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाना में बिजली निगम ने पकड़े 44 बिजली चोर, सात लाख रुपये जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाना में बिजली निगम ने पकड़े 44 बिजली चोर, सात लाख रुपये जुर्माना लगाया
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
जुलाना सब डिविजन में बिजली चोरी पकड़ने के लिए निकली टीम।
- फोटो : Jind
Link Copied
जुलाना में बिजली निगम की पांच उपमंडल अधिकारियों व कनिष्ठ अभियंताओं की चार टीमों ने जुलाना में बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया। इस दौरान चार टीमों ने करीब बिजली चोरी के 44 मामले पकड़े। बिजली निगम ने इन पर सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा बिजली निगम की जुलाना सब डिविजन के एसडीओ वीरेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि जुलाना में बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया था। इसमें बिजली निगम की जींद सब डिवीजन नंबर 1 और 2 के एसडीओ, सीटी सब डिविजन के एसडीओ और नगूरां बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी शामिल थे। मलिक ने बताया कि जुलाना सब डिविजन के अंतर्गत चोरी पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। इनमें एक उपमंडल अधिकारी, दो कनिष्ठ अभियंता के अलावा लाइनमैन और पुलिस सिपाही भी शामिल थे। टीम ने 68 किलोवाट की 44 चोरियां पकड़ी, जिन्हें सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मलिक ने बताया कि बिजली निगम बिजली चोरी को रोकने के लिए पूरी तरह से गंभीर है। अब संयुक्त टीमें बनाकर गांवों में बिजली चोरी को पकड़ने का काम किया जाएगा ताकि निगम को हो रहे लाइनलॉस से बचाया जा सके। मलिक ने कहा कि जुलाना सब डिविजन के अंतर्गत 36 गांव आते हैं। अगर कोई व्यक्ति दो बार या इससे अधिक बिजली चोरी करता पकड़ा गया तो उसे जुर्माना तो लगाया जाएगा, साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसमें बिजली चोरी करने वाले व्यक्ति को सजा भी हो सकती है। जिन घरों में बिजली के मीटर नहीं लगे, उन लोगों को चाहिए कि वह निगम कार्यालय में आकर बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करें ताकि उन्हें बिजली का कनेक्शन दिया जा सके। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी विनय, संजय, हितैंष, कुलदीप के अलावा कनिष्ठ अभियंता सुभाष, संजय, गोपाल, सुरेश चंद, सुरेंद्र दलाल, राजेंद्र एएफएम, संजय लाइनमैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।