फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity and Water Crisis at Hasanpur Arohi Model School Hostel; Parents Distressed

Jind News: हसनपुर आरोही मॉडल स्कूल हॉस्टल में बिजली-पानी का संकट, अभिभावक परेशान

Mon, 27 Apr 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity and Water Crisis at Hasanpur Arohi Model School Hostel; Parents Distressed
27जेएनडी20: हसनपुर स्कूल हास्टल में पहुंचे पीने के पानी के कैंपर। स्रोत छात्राएं।
जींद। हसनपुर गांव स्थित आरोही मॉडल स्कूल के गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्राएं मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। हॉस्टल में पीने के पानी की भारी किल्लत है, जिसके चलते अभिभावकों को बाहर से पानी के कैंपरों का प्रबंध करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


छात्राओं को यहां पर न तो पर्याप्त बिजली मिल रही है और न ही स्वच्छ जल। हॉस्टल में लगा सबमर्सिबल खारा और प्रदूषित पानी उगल रहा है। इससे छात्राओं को एलर्जी जैसी त्वचा संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के बावजूद रात के समय बिजली आपूर्ति ठप रहने से छात्राओं को पूरी रात जागकर बितानी पड़ती है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से लगाया गया पांच किलोवाट का सोलर पैनल भी भार झेलने में अक्षम साबित हो रहा है। मजबूरन छात्राएं इस पानी का उपयोग कर रही हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। दूसरी ओर, स्कूल की प्राचार्य ममता शर्मा का कहना है कि बिजली की समस्या सोलर पैनल की सीमित क्षमता के कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध है और अभिभावकों द्वारा लाए गए कैंपरों का भुगतान वार्डन द्वारा किया गया है। हालांकि, धरातल पर सुविधाओं की कमी के कारण छात्राओं की पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

वर्जन
मामला संज्ञान में नहीं है। वे जल्द हॉस्टल का निरीक्षण कर कमियों को दूर करेंगे और लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अनिल बाला चहल, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article