{"_id":"6698407fd77f3934280ff474","slug":"electricity-and-water-arrangements-should-be-made-by-the-first-week-of-august-jind-news-c-199-1-jnd1001-120092-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अगस्त के पहले सप्ताह तक होनी चाहिए बिजली-पानी की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अगस्त के पहले सप्ताह तक होनी चाहिए बिजली-पानी की व्यवस्था
Thu, 18 Jul 2024 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा।
जींद। उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने बुधवार को हैबतपुर स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और कॉलेज के निर्माण से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी तालमेल कर निर्माण कार्य को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करें। अगस्त के पहले सप्ताह तक यहां पीने का पानी, पर्याप्त बिजली, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि 900 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला एवं 24 एकड़ में फैला राजकीय मेडिकल कॉलेज जिले की सबसे बड़ी परियोजना है। यह परियोजना जल्द पूरी होना संभावित है। मेडिकल कॉलेज के लिए कम जगह में बेहतर तकनीक का प्रयोग करके बहुमंजिला भवन बनाए जा रहे हैं। कॉलेज में लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल भवन बनाएं जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज पूर्ण रूप से आधुनिक तकनीकों से युक्त बनाया जा रहा है। इसके बनने से जींद ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं का बेहतर लाभ मिलेगा। बैठक में एसडीएम राकेश सैनी, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल, सिविल सर्जन डाॅ. गोपाल गोयल, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता आरके नैन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बाक्स
खास बात
मेडिकल कॉलेज में 12 बड़े ब्लॉक बनाए जाने हैं। इनमें 84173 वर्ग गज के भू-गृह में शिक्षण खंड, 28229 वर्ग गज में शैक्षणिक खंड, ब्लाक अस्पताल, 269 वर्ग गज में पुलिस स्टेशन, 100 वर्ग गज में कचरा प्रबंधन भवन, बिजली घर, 7382-7382 अलग-अलग वर्ग गज में लड़के व लड़कियों का हॉस्टल, नर्सिंग हॉस्टल, 6168 वर्ग गज में जूनियर और सीनियर चिकित्सकों के लिए हॉस्टल, 382 वर्गगज में निदेशक आवास, 102 वर्ग गज में सब स्टेशन, गेस्ट हाउस, 650 बेड का अस्पताल, पैथ लैब के लिए इमारत, ब्लड बैंक, ओपीडी भवन, रेडियोग्राफी ब्लॉक जैसे भवन शामिल हैं।