फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electrical fault troubled me for the second day also

Jind News: दूसरे दिन भी बिजली के फॉल्ट ने किया परेशान

Sun, 02 Jun 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 02 Jun 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Electrical fault troubled me for the second day also
01जेएनडी26 : बिजली के फॉल्ट ठीक करते बिजली निगम कर्मचारी। संवाद
जींद। शुक्रवार को बिजली के कारण शहर की कई काॅलोनियों के लोग परेशान रहे तो शनिवार को दिनभर कट लगने से यही हाल रहा। पूरा दिन बिजली का आना और जाना लगा रहा। पिंडारा पावर हाउस में शनिवार को भी फॉल्ट आने से परेशानी बढ़ी। नागरिक अस्पताल में भी बिजली के कट लगने से परेशानी बढ़ी। दोपहर बाद आई तेज हवा के कारण भी बिजली लाइनों में फॉल्ट आए।
विज्ञापन

अर्बन इस्टेट, डीसी कॉलोनी, इंप्लाइज कॉलोनी, पिंडारा गांव, लोहचब, रधाना, खरकरामजी, सुंदरपुर, बराह खुर्द, बराह कलां, जवाहर नगर, पाथरी गांव समेत कई कॉलोनियों और गांवों में शनिवार को भी बिजली सप्लाई बाधित रही। सुबह सात बजे से लेकर शाम को सात बजे तक दस से ज्यादा बार बिजली के कट लगते रहे। कभी 20 मिनट तो कभी दस मिनट के लिए बिजली सप्लाई बंद हो जाती। बार-बार बिजली के आने-जाने से लोग भयंकर गर्मी के कारण काफी परेशान रहे। दोपहर बाद आई तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली प्रभावित रही। बिजली कर्मचारी बार-बार बिजली को ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

पिंडारा पावर हाउस में शनिवार को भी कुछ दिक्कत आ गई थी। इसके अलावा दोपहर बाद तेज हवा के कारण भी कुछ स्थानों पर बिजली सप्लाई बाधित रही। गर्मी अधिक होने के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है। इसी कारण ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर ट्रिप कर जाते हैं। -जितेंद्र ढुल, अधीक्षक अभियंता बिजली निगम

01जेएनडी26 : बिजली के फॉल्ट ठीक करते बिजली निगम कर्मचारी। संवाद

01जेएनडी26 : बिजली के फॉल्ट ठीक करते बिजली निगम कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed