फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electric scooter given to five topper girls of class 10th and 12th

Jind News: दसवीं और 12वीं की टाॅपर पांच छात्राओं को दी इलेक्ट्रिक स्कूटी

Mon, 04 Nov 2024 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Electric scooter given to five topper girls of class 10th and 12th
03जेएनडी30 : मेधावी छात्राओं को स्कूटी भेंट करते दीपक बूरा व परिजन। संवाद
उचाना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षा में हरियाणा में टाॅप-10 में शामिल रही घोघड़ियां गांव की छात्राओं को सरपंच प्रतिनिधि दीपक ने रविवार को इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरित की। दीपक ने ऐलान किया कि गांव का कोई युवा यूपीएससी परीक्षा पास करता है तो वह अपनी तरफ से सवा दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देंगे।
विज्ञापन

घोघड़ियां के डीएन माॅडल स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मौण खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलबीर सिंह, दिलबाग आर्य, राम अवतार शर्मा, सोमनाथ गोयल, बलराज खटकड़, दिनेश बूरा, कहसून सरपंच प्रतिनिधि श्रीकांत शर्मा, भौंसला सरपंच नसीब, छापड़ा सरपंच अमीर सिंह, प्याऊ माजरा सरपंच रामकेश मौन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दीपक बूरा ने कहा कि गांव में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और छात्राओं के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना को पैदा करने के लिए उन्होंने घोषणा की थी कि गांव के चारों स्कूल, जिनमें दो निजी स्कूल भी हैं, इनमें जो भी छात्रा प्रदेश में टाॅप-10 में आएगी, उसे इलेक्ट्रिक स्कूटी देंगे। गांव की छात्रा स्नेहा ने दसवीं में 500 में से 495 अंक, श्रुति ने 490 अंक, प्रियंका ने 490 अंक प्राप्त किए हैं। 12वीं कक्षा में छात्रा मौसम ने 500 में से 489 अंक और महक ने 488 अंक प्राप्त कर टाॅप-10 में अपना स्थान बनाया। रविवार को इन छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी गई। दीपक ने कहा कि गांव में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए और बेटियों को भी बेहतर शिक्षा के लिए वह प्रयासरत हैं। उनके गांव में दसवीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सेंटर मिल गया है। अब बेटियों को बोर्ड की परीक्षा देने के लिए उचाना, छात्तर समेत दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे आसपास के गांवों को भी फायदा होगा। सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि गांव के विकास, शिक्षा में सुधार के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed