फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electric current came in the combine, the driver died

Jind News: कम्बाइन में आया करंट, चालक की मौत

Sat, 25 Mar 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 25 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Electric current came in the combine, the driver died
जींद। भिवानी जिले के तोशाम के गांव ईशरवाल के खेतों से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज तार से कम्बाइन मशीन छू गई। मशीन में करंट आने से चालक जींद जिले के गांव अलीपुरा निवासी कर्मबीर की मौत हो गई। शव का जींद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अलीपुरा गांव निवासी कर्मबीर पिछले पांच सालों से कम्बाइन मशीन पर चालक का काम करता था। भिवानी जिला के तोशाम क्षेत्र में सरसों फसल की कटाई का काम चल रहा था तो वह मशीन लेकर वहां गया हुआ था। गुरुवार शाम को खेत से गुजरने के दौरान कम्बाइन मशीन का ऊपर का हिस्सा 11 हजार वोल्टेज बिजली की तारों के साथ छू गया। इससे मशीन में करंट आ गया और चालक कर्मबीर बुरी तरह झुलस गया। खेत के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस और बिजली निगम अधिकारियों को दी। इसके बाद कर्मबीर को अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। तोशाला थाना पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed