फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Elderly women sang Teej songs while swinging on a swing

Jind News: बुजुर्ग महिलाओं ने झूला झूलकर गाए तीज के गीत

Mon, 28 Jul 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 28 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Elderly women sang Teej songs while swinging on a swing
27जेएनडी31-हरियाली तीज पर हरियाणवी पोशाक में झूला झुलती महिलाएं। संवाद
पिल्लूखेड़ा। भिड़ताना में हरियाली तीज पर्व पर रविवार को राज्य स्तरीय वन महोत्सव और मां के नाम एक वृक्ष, जीवन के नाम एक संकल्प लिया गया। यह कार्यक्रम सरपंच सुखबीर नरवाल की अध्यक्षता में किया गया। पर्यावरण मित्र संदीप ने अमृत सरोवर ढाब वाला तालाब पर पौधे भी लगाए गए। रोजगार सहायक प्रदीप कुमार ने बताया कि मनरेगा महिलाओं ने झूला झुलकर तीज के गीत गाए। महिलाओं ने 80 वर्षीय साबो ने भी झूला। इस दौरान महिला धूफो, संतोष, बाला, शीला ने हरियाणवी पोशाक पहनी हुई थी। सरपंच सुखबीर नरवाल ने कहा कि हरियाली तीज को कजली तीज भी कहा जाता है, यह उत्सव महिलाओं का उत्सव है। सावन में जब संपूर्ण प्रकृति हरी ओढऩी से आच्छांदित होती है, तो उस अवसर पर महिलाओं के मन मयूर नृत्य करने लगते हैं। वृक्ष की शाखाओं में झूले पड़ जाते हैं। चारों ओर हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं। तीज उत्सव पर भाई बहनों के घर घेवर व मिठाइयां लेकर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed