{"_id":"67f960eb0ed68140890e45fd","slug":"elderly-woman-dies-after-being-hit-by-a-high-speed-bike-jind-news-c-199-1-sroh1006-132956-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत
Sat, 12 Apr 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
जींद। सफाखेड़ी के पास सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गया। उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सफाखेड़ी निवासी भरथो देवी (75) 10 अप्रैल को छोटे बेटे के घर से वापस बड़े के पास आने के लिए सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गंभीर हालात में भरथो देवी को नागरिक अस्पताल नरवाना ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देख पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे कैथल के निजी अस्पताल ले गए, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।