फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Elderly injured in bike collision dies in PGI

बाइक की टक्कर में घायल बुजुर्ग की पीजीआई में मौत

Sun, 21 Nov 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Elderly injured in bike collision dies in PGI
जींद। बाइक सवार बुजुर्ग को बुधवार को कैरखेड़ी गांव के पास एक दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद शनिवार को रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हैबतपुर गांव निवासी इमरत ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई राजाराम (61) की साली की शादी रूपगढ़ में हुई है। 18 नवंबर को वह बाइक पर सवार होकर गांव रूपगढ़ जा रहा था। जब वह कैरखेड़ी गांव के पास पहुंचा तो सामने से एक युवक तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाता हुए आया। उसने राजाराम की बाइक को सीधी टक्कर की मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही बाइक चालक रामबीर कॉलोनी निवासी गुरदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed