{"_id":"635aeaffac905a2170030a65","slug":"elderly-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-jind-news-rtk661915852","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर जुलाना फाटक के पास एक अज्ञात बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
राजकीय रेलवे पुलिस के पास सूचना मिली कि वीरवार सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने जुलाना फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। मृतक के पास से ऐसा कुछ भी कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक की उम्र 65-70 साल के आसपास है। वह सफेद कुर्ता और धोती पहने हुए था और साथ में डोगा भी लिए हुए था। जांच अधिकारी एसआई विनोद कुमार ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस लगी हुई है।