{"_id":"5f6a420e8ebc3edeca239e29","slug":"elder-accused-daughter-of-assaulting-her-with-intent-to-grab-house-jind-news-rtk574849117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग ने बेटी पर लगाया मकान हड़पने की नीयत से हमला कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग ने बेटी पर लगाया मकान हड़पने की नीयत से हमला कराने का आरोप
विज्ञापन
मामले की जानकारी देता बुजुर्ग राममेहर।
- फोटो : Jind
शहर की शिव कॉलोनी में मकान हड़पने की नीयत से बेटी ने पिता व उसके दो नातियों पर अज्ञात लोगों को बुलाकर हमला करवा दिया। इसमें उसके दोनों नाती मोनू व गुड्डू घायल हो गए। घायलों को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वारदात की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए।
उत्तर प्रधएश के शामली जिले के ऐलम गांव निवासी मोनू व गुड्डु ने बताया कि वह अपने नाना के पास आए हुए थे। नाना के यहां तीन माह पहले से मौसी आई हुई थी। अब वह नाना को घर से निकालने की योजना बनाकर मकान पर खुद कब्जा करने की नीयत से उनको परेशान कर रही थी। इसके चलते उसके नाना ने उसे उसकी मौसी को समझाकर उसका मकान खाली करवाने के लिए उन दोनों भाइयों को बुलाया था। इस पर उन्होंने सोमवार शाम को उसकी मौसी शीला को समझाकर सुबह मकान खाली करने के लिए सहमत किया था। इसके बाद मंगलवार सुबह अचानक शीला का लड़का और 10-12 अन्य युवक उनके मकान में घुस गए और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया शिव कॉलोनी में मकान पर कब्जे को लेकर हुए विवाद की सूचना मिली थी। अभी तक उनके पास शिकायत नहीं आई है और न ही पीड़ित पक्ष ने बयान दर्ज करवाए। शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पिता ने बेटी पर रहम कर दिया था मकान में कमरा रहने को
शीला के पिता राममेहर ने बताया कि उसकी विधवा बेटी शहर में ही कहीं किराये पर रहती थी। उसने अपनी बेटी पर रहम कर उसको मकान रहने को दिया था, ताकि उसकी बेटी किराये के मकान में रहकर परेशान न हो। इसके बाद उसकी बेटी ने मकान पर कब्जा करने की नियत से उसको परेशान कर घर से बाहर जाने के लिए विवश कर दिया। अब उनको जान से मारने की नियत से उसके नाती मोनू व गुड्डु पर हमला कर घायल कर दिया।

नागरिक अस्पताल में दाखिल युवक।- फोटो : Jind
विज्ञापन