फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eight trains canceled due to farmer agitation in Punjab

Jind News: पंजाब में किसान आंदोलन के चलते आठ ट्रेनें रद्द

Sat, 30 Sep 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 30 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Eight trains canceled due to farmer agitation in Punjab
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। पंजाब में किसान तीन दिनों से 13 स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं जिससे कई ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। शनिवार को दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली आठ ट्रेनें रद्द रहीं। इनमें 22479-80-शरबत दा भला, 12481-82 श्रीगंगानगर इंटरसिटी सुपरफास्ट, 14623 छिंदवाड़ा एक्सप्रेस पाताल कोट और जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि किसानों का धरना कितने दिन और चलेगा। ऐसे में यात्रियों को अभी और ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ेगी।

रेल यात्री अनिल कुमार, अमित, सुनील, प्रवीण, राहुल, रमेश ने बताया कि पंजाब में तीन दिनों से चल रहे किसानों के धरने को लेकर दिल्ली-बठिंडा रूट की कई ट्रेनें रद्द चल रही हैं। ट्रेनों के रद्द होने से उनको दफ्तरों में आने-जाने में परेशानी हो रही है। वह देरी से दफ्तर जा रहे हैं और विलंब से घर लौट रहे हैं। सुबह के समय 11 बजे दिल्ली की तरफ जाने वाली 12482 श्रीगंगानगर इंटरसिटी सुपरफास्ट दो दिन से रद्द चल रही है। वह उसी ट्रेन से दफ्तर जाते हैं लेकिन उसके रद्द होने के कारण उनको बसों के माध्यम से दफ्तर जाना पड़ रहा है, जिससे उनको ज्यादा रुपये भी खर्च करने पड़ रहे हैं। केंद्र और पंजाब सरकार को चाहिए कि किसानों की मांग पर अमल करते हुए उनको पूरा करे जिससे कि उनकी भी परेशानी खत्म हो सके।
विज्ञापन


वर्जन

पंजाब में किसान आंदोलन के चलते जींद से गुजरने वाले आठ ट्रेनें शनिवार को भी रद्द रहीं। ट्रेनों के रद्द होने के चलते यात्रियों का परेशान होना स्वभाविक है। जब तक पंजाब में किसान आंदोलन चलेगा। उसका असर ट्रेनों पर रहेगा। -जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed