{"_id":"654a7948a8cfd36c9f0d24b3","slug":"efforts-to-get-rid-of-the-jam-create-traffic-free-zone-jind-news-c-17-roh1019-288779-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जाम से निजात की कोशिश, ट्रैफिक फ्री जोन बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जाम से निजात की कोशिश, ट्रैफिक फ्री जोन बनाए
विज्ञापन
रोहतक। धनतेरस से दिवाली तक वीरवार से रेलवे रोड, किला रोड व झज्जर टी प्वाइंट से पुरानी सब्जी मंडी मोड़ तक सड़क मार्ग ट्रैफिक फ्री जोन रहेगा। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक किसी भी तरह के वाहन के प्रवेश पर पुलिस ने पाबंदी लगा दी है। साथ ही एसपी हिमांशु गर्ग ने अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटने की थाना प्रभारियों को हिदायत दी है।
एसपी ने बताया कि त्योहार सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा यातायात, पार्किंग व सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे है। सभी प्रभारी थाना को आदेश दिए गए हैं कि सड़कों पर अतिक्रमण करने और फड़ी लगाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें और सामान जब्त करें। राइडर व पीसीआर निरंतर गश्त में रहेगी। बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। पैदल गश्त के लिए भी जवान तैनात किए गए है। रात्रि के समय बाजारों में कमांडो तैनात किए गए हैं।
.....
ट्रैफिक फ्री जोन-
झज्जर रोड टी प्वाइंट से कच्चा बेरी रोड वाया भिवानी स्टैंड, दुर्गा भवन मंदिर तक की सड़क को तथा किला रोड व रेलवे रोड को नौ से 12 नवंबर तक ट्रैफिक फ्री जोन बनाया गया है। इसके लिए तीन स्थानों को चिह्नित कर नाकाबंदी की जाएगी। झज्जर रोड टी प्वाइंट, कच्चा बेरी रोड व महाराजा अग्रसेन चौक पर नाकाबंदी की गई है।
विज्ञापन
डायवर्ट रूट-
झज्जर रोड टी प्वाइंट से पुराना बस अड्डा की तरफ जाने वाले वाहनों को झज्जर रोड की तरफ रवाना किया जाएगा। दोपहिया वाहन अपरोच रोड, पुरानी अनाज मंडी के अन्दर से होते हुए कच्चा बेरी रोड पर पहुंचेगे। चार पहिया या बड़े वाहन झज्जर रोड, झज्जर चुंगी, सुनारियां चुंगी, भिवानी चुंगी होते हुए पुराना बस अड्डा आएंगे। इसी प्रकार कच्चा बेरी रोड की तरफ से शांतमई चौक की तरफ आने वाले वाहनों को माता दरवाजा, दयानंद मठ चौक, गोहाना अड्डा होते शांतमई चौक की तरफ रवाना किया जायेगा। अग्रसेन चौक से किसी भी वाहन को रेलवे रोड और भिवानी स्टैंड की तरफ जाने नहीं आने दिया जाएगा।
पार्किंग-
शहर में त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पार्किंग के बंदोबस्त किए गए है। बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों के लिए महाराजा अग्रसेन पार्किंग स्थल (एलिवेटेड रोड), पुराना सीनियर सेकेंडरी स्कूल हुड्डा ग्राउंड पार्किंग स्थल नजदीक पुरानी सब्जी मंडी, पुराना बस अड्डा के खाली ग्राउंड (थाना शहर के सामने), भगत सिंह पार्किंग किला रोड, पुराना आईटीआई ग्राउंड सर्कुलर रोड, मेडिकल मोड (दाहिनी तरफ पार्किंग स्थल), रेलवे स्टेशन पार्किंग पर पार्किंग बनाई गई है। रेलवे रोड औ किला रोड को पार्किंग रहित किया जाएगा। किसी भी वाहन को खड़ा होने के मनाही होगी। दुकानों के आगे किसी भी वाहन का खड़ा होना वर्जित रहेगा।